Shahjahnpur News: जवाब तलब होते ही मेडिकल लीव पर गईं सीटीएओ, अब छह माह की उपस्थिति तलब
Shahjahnpur News: गड़बड़ी के मामले में कसा शिकंजा-सूत्रों के अनुसार सीटीएओ रहतीं हैं लखनऊ में, बहुत कम आतीं हैं निगम ऑफिसफोटो 04:: नगर निगम कार्यालय।शाहजहांपुर, संवाददा

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर निगम के टैक्स विभाग में प्रपत्र-2 की रसीदों के हिसाब में सामने आई गड़बड़ी के मामले में अपर नगर आयुक्त ने सख्ती और बढ़ा दी है। चार जुलाई को अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीएओ) रिजवी बिन्नो से जवाब तलब किए जाने के बाद वह मेडिकल अवकाश पर चली गई हैं। अब अपर नगर आयुक्त ने उनके पिछले छह माह का उपस्थिति रिकॉर्ड भी तलब कर लिया है। वहीं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने उनकी कार्यशैली पर गंभीर नाराजगी जताते हुए निलंबन की संस्तुति किए जाने की बात कही है। नगर निगम में प्रपत्र-2 की करीब 100 पन्नों की रसीदों से संबंधित कर वसूली का पूरा हिसाब नहीं मिलने के बाद मामला त्रिपाठी के संज्ञान में आया था।
प्रारंभिक जांच में रसीदों के सापेक्ष जमा राशि का पूरा मिलान नहीं मिलने पर हाल ही में अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने सीटीएओ रिजवी बिन्नो को पत्र जारी कर पूरे रिकॉर्ड का मिलान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसी बीच सीटीएओ मेडिकल अवकाश पर चलीं गईं। अब मामला और गंभीर हो गया है। अपर नगर आयुक्त ने अब उनके पिछले छह माह की उपस्थिति का रिकॉर्ड भी तलब किया है। ताकि देखा जा सके कि बीते महीनों में नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थिति दर्ज की या नहीं तथा विभागीय कार्यों का संचालन किस प्रकार किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


