Shahjahnpur News: बाढ़ का पानी घटते ही लोधीपुर में फॉगिंग और दवा का छिड़काव शुरू

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में वार्ड-03 लोधीपुर में बाढ़ का पानी कम होने के बाद नगर निगम ने मच्छरों और संक्रामक बीमारियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। टीम ने लार्वा की दवा का छिड़काव और फॉगिंग की। पार्षद रूपेश वर्मा ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा की स्थिति की जांच की और नियमित सुरक्षा उपायों का निर्देश दिया।

Shahjahnpur News: बाढ़ का पानी घटते ही लोधीपुर में फॉगिंग और दवा का छिड़काव शुरू

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बाढ़ का पानी कम होने के बाद वार्ड-03 लोधीपुर में मच्छरों और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम की टीम ने प्रभावित इलाकों में लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव कराने के साथ फॉगिंग शुरू की। जलभराव वाले स्थानों, गलियों और अन्य प्रभावित क्षेत्रों को अभियान में प्राथमिकता दी गई। पार्षद रूपेश वर्मा उर्फ अन्नू ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा की स्थिति देखी। उन्होंने टीम को नियमित सफाई, दवा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। पार्षद ने कहा कि बाढ़ के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है, इसलिए बीमारी की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी जरूरी है।

वार्ड में प्रभावित स्थानों पर दवा का छिड़काव और फॉगिंग जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जलभराव समाप्त होने के बाद सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि लोगों को संक्रमण संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: बाढ़ का पानी घटते ही लोधीपुर में फॉगिंग और दवा का छिड़काव शुरू