
शराब के शौकीनों ने तोड़ा रिकॉर्ड, प्रदेश में जिला टॉप टेन में शामिल
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में शराब की बिक्री ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिले ने प्रदेश के शीर्ष दस जिलों में जगह बनाई है। देसी शराब और बीयर की खपत में भारी वृद्धि हुई है। आबकारी आयुक्त ने जिला अधिकारी का उत्साहवर्धन किया है। बरेली मंडल में भी अच्छा प्रदर्शन हुआ है।
शाहजहांपुर में पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए। अगर यकीन नहीं आता है तो पिछले महीने का आंकड़ा देख लिया जाए। जिले में शराब प्रेमियों ने बिक्री के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए प्रदेश के टॉप टेन में जिला शामिल हो गया है। जिले में रिकार्ड तोड़ बीयर तथा देशी शराब की बिक्री हुई है, बढ़े हुए राजस्व को जिसको लेकर आबकारी आयुक्त द्वारा जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश का उत्साहवर्धन किया गया है। शराब पीने के पिछले वर्ष की तुलना में देसी शराब व बीयर दोनों पीने वालों की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिली है। जिससे जनपद प्रमुख 10 जनपदों में शामिल है।
देसी शराब गटकने के मामले में पहले स्थान पर आजमगढ़, दूसरे पर सीतापुर, तीसरे पर बदायूं तथा चौथे पर शाहजहांपुर जिला रहा है। वहीं बीयर पीने में कानपुर नगर पहले स्थान पर दूसरे पर सहारनपुर, बिजनौर, उन्नाव, सीतापुर, खीरी, अमरोहा तथा नौवें नंबर पर शाहजहांपुर जिला टॉप टेन में रहा है। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। जिससे राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। ======= बरेली मंडल का दबदबा देसी मदिरा और बीयर दोनों की खपत में बरेली मंडल के जनपद टॉप पर रहे हैं। जिसमें शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत और खीरी ने शानदार प्रदर्शन किया। चारों जिलों में पिछले वर्ष से अधिक बिक्री हुई, जिससे पूरे मंडल का ग्राफ ऊपर गया। ======= देसी शराब पीने वाले टॉप 10 जनपद 1. आजमगढ़ – 16,01,840 बल्क लीटर 2. सीतापुर – 13,61,426 बल्क लीटर 3. बदायूं – 10,86,561 बल्क लीटर 4. शाहजहांपुर – 10,59,094 बल्क लीटर 5. खीरी – 9,42,986 बल्क लीटर 6. चंदौली – 8,72,483 बल्क लीटर 7. पीलीभीत – 7,49,122 बल्क लीटर 8. सम्भल – 7,28,130 बल्क लीटर 9. बुलंदशहर – 3,98,419 बल्क लीटर 10. श्रावस्ती – 1,94,606 बल्क लीटर ======== फिसड्डी जनपद (देसी शराब) जहां खपत सबसे कम रही। गौरतलब है कि महोबा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, हरदोई, एटा, कन्नौज और बहराइच में खपत कम रही। ======= बीयर पीने वाले टॉप 10 जनपद 1. कानपुर नगर – 18,84,055 बल्क लीटर 2. सहारनपुर – 13,06,986 बल्क लीटर 3. बिजनौर – 8,75,135 बल्क लीटर 4. उन्नाव – 8,51,723 बल्क लीटर 5. सीतापुर – 7,20,483 बल्क लीटर 6. खीरी – 6,89,846 बल्क लीटर 7. अमरोहा – 4,96,656 बल्क लीटर 8. शाहजहांपुर – 4,53,660 बल्क लीटर 9. बदायूं – 4,34,973 बल्क लीटर 10. पीलीभीत – 2,88,761 बल्क लीटर ====== बीयर के फिसड्डी जनपद, सबसे कम बिक्री दर्ज हुई = संत रविदास नगर, झांसी, मथुरा, इलाहाबाद, सोनभद्र, वाराणसी, ललितपुर, चित्रकूट, मेरठ और महात्मा ज्योतिबा फुले नगर। ======== शाहजहांपुर की स्थिति = देसी शराब 10,59,094 बल्क लीटर = बीयर : 4,53,660 बल्क लीटर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




