बिना प्रशिक्षण स्कूलों में स्वगणना की दी जिम्मेदारी, अभिभावक-शिक्षक दोनों परेशान

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहाँपुर में सभी स्कूलों में डीएम के निर्देश पर स्वगणना ऑनलाइन कराने के लिए पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की गई। लेकिन पर्याप्त जानकारी और प्रशिक्षण के अभाव में यह अभियान अव्यवस्थित रहा। निजी स्कूलों के शिक्षकों को लॉगिन और प्रक्रिया संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिक्षकों ने कहा कि यदि पहले से प्रशिक्षण दिया गया होता, तो यह अभियान अधिक प्रभावी होता।

बिना प्रशिक्षण स्कूलों में स्वगणना की दी जिम्मेदारी, अभिभावक-शिक्षक दोनों परेशान

शाहजहांपुर। जनपद के सभी स्कूलों में गुरुवार को डीएम के निर्देश पर स्वगणना ऑनलाइन कराने के लिए पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की गई, लेकिन पर्याप्त जानकारी और प्रशिक्षण के अभाव में यह अभियान अव्यवस्थित नजर आया। खासतौर पर निजी स्कूलों के शिक्षक पूरे दिन असमंजस में फंसे रहे। कई जगह अभिभावकों को पोर्टल और प्रक्रिया की सही जानकारी तक नहीं दी जा सकी। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें पहले से किसी प्रकार का प्रशिक्षण नहीं दिया गया। न तो कोई विशेषज्ञ या प्रशिक्षक स्कूलों में पहुंचा और न ही पोर्टल संचालन की जानकारी उपलब्ध कराई गई। सिर्फ ऑनलाइन फार्म भरवाने के निर्देश दे दिए गए।

कई शिक्षकों ने बताया कि लॉगिन और प्रक्रिया संबंधी दिक्कतों के बीच बिना स्पष्ट दिशा-निर्देश के अभियान पूरा करने का दबाव बनाया गया। प्रशासन की ओर से यह मान लिया गया था कि जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण दे देंगे। हालांकि यह व्यवस्था मुख्य रूप से सरकारी विद्यालयों तक सीमित रही। निजी स्कूलों के अधिकांश शिक्षक इस पोर्टल और प्रक्रिया से पूरी तरह अनभिज्ञ रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्कूलों में अभिभावक भी जानकारी के अभाव में परेशान दिखे। शिक्षकों का कहना है कि यदि पहले से प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी उपलब्ध करा दी जाती तो अभियान अधिक प्रभावी तरीके से चलाया जा सकता था। फिलहाल कई स्थानों पर यह प्रक्रिया केवल औपचारिकता तक सीमित दिखाई दी। स्कूल संचालकों ने कहा कि उन्हें वीडियो की लिंक और स्टेप के मैसेज केवल डाल दिए गए थे। एडीएम अरविंद कुमार का कहना है कि सभी को ट्रेनिंग दी गई है और स्कूलों में प्रगणक लगाए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।