स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं होने के मंत्री के बयान से लोगों में खुशी
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को अनिवार्य नहीं करने की खबर से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के पास पुराने मीटर का विकल्प रहेगा। व्यापारी वर्ग ने मंत्री के बयान का स्वागत किया, जबकि बिजली निगम पर कई शिकायतें भी दर्ज हैं।

शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर से अचानक बिजली कटने को लेकर जहां पूरे जिले के लोगों में रोष व्याप्त है, वहीं दूसरी ओर घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना अनिवार्य नहीं होने की खबर सामने आते ही जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है। जिले में व्यापारी वर्ग से लेकर आम उपभोक्ताओं तक मंत्री के बयान का स्वागत किया है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं है और उपभोक्ताओं के पास विकल्प रहेगा। जो नहीं लगवाना चाहता है, उसे बाध्य नहीं किया जाएगा। वह उपभोक्ता पुराने मीटर से ही बिजली सप्लाई दी जाएगी।
केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद जिले के व्यापारी सहित कई लोगों ने इसका स्वागत करते हुए बिजली निगम पर तंज कसा है। व्यापारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर पहले कई तरह की शिकायतें सामने आ रही थीं, जैसे बिलिंग गड़बड़ी और अचानक कनेक्शन कटने की समस्या। हालांकि जिले के बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप की माने तो अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उनका कहना है कि शासन स्तर से दिशा-निर्देश आने के बाद ही जिले में कोई निर्णय लागू किया जाएगा।======
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


