Shahjahnpur News: सभी नदियों का बढ़ने लगा जलस्तर, अभी खतरे से नीचे
Shahjahnpur News: हनुमतधाम पर खन्नौत नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने जनपद की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने जनपद की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। फिलहाल बाढ़ की कोई आशंका नहीं है। प्रशासन के अनुसार, गर्रा नदी अजीजगंज पुल पर खतरे के निशान 148.800 मीटर से 4.850 मीटर नीचे 143.950 मीटर पर बह रही है। रामगंगा नदी डबरी घाट पर खतरे के निशान 137.300 मीटर से 2.860 मीटर नीचे 134.440 मीटर पर है। वहीं खन्नौत नदी लोधीपुर पुल पर खतरे के निशान 145.750 मीटर से 2.050 मीटर नीचे 143.700 मीटर पर दर्ज की गई है। गंगा नदी भी भैंसार ढाई घाट तटबंध पर खतरे के निशान 143.650 मीटर से 1.800 मीटर नीचे 141.850 मीटर पर बह रही है।
प्रशासन ने बताया कि दूनी बैराज से गर्रा नदी में 3120 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा कटना नदी में 950 क्यूसेक पानी बह रहा है, जो शाहजहांपुर पहुंचने से पहले ही गर्रा नदी में मिल जाती है।फिलहाल सभी नदियों का जलस्तर अधिकतम स्तर से भी काफी नीचे है। इसके बावजूद जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


