Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsCommunity Program Celebrates Minister Suresh Kumar Khanna s Birthday with Charity and Medical Camp

जरूरी फोटो संग:: सुंदर नगर में मंत्री के जन्मदिन पर केक काटा
संक्षेप:
Shahjahnpur News - समाजसेवी संस्था सहयोग ने ग्राम सुंदर नगर में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के जन्मदिन सप्ताह पर सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर बच्चों के साथ केक काटा गया और मिठाई तथा फल वितरित किए गए। निर्धन दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर साइकिल प्रदान की गई। मंगलवार को भटपुरा रसूलपुर में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन होगा।
Nov 18, 2025 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियों ने ग्राम सुंदर नगर में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के जन्मदिन सप्ताह के अवसर पर सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों के साथ केक काटकर ग्रामवासियों को मिठाई और फल वितरित किए गए। संस्था के संरक्षक शाहनवाज खां एडवोकेट ने बताया कि निर्धन दिव्यांग महिला शाहीन बानो को व्हीलचेयर साइकिल प्रदान कर मदद की। संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता और महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को ग्राम भटपुरा रसूलपुर में विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




