घर में घुसकर हुई चोरी का खुलासा, दो बाल अपचारी पकड़े गए
शाहजहांपुर में सेहरामऊ दक्षिणी थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी का सफल अनावरण किया। पुलिस ने दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी किए गए सोने-चाँदी के आभूषण, नकदी और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। चोरी की घटना 15-16 अप्रैल की रात हुई थी।

शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना पुलिस ने घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चाँदी के आभूषण, नकदी और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। ग्राम सिउरा निवासी विजराम सिंह ने 18 अप्रैल को तहरीर दी थी कि 15-16 अप्रैल की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसकर ताला तोड़ते हुए आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। मुखबिर की सूचना व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 20 अप्रैल को दोनों बाल अपचारियों को पकड़ लिया।उनकी
निशानदेही पर हार, अंगूठी, पायल सहित अन्य आभूषण (कुल 51.25 ग्राम पीली धातु व 1041 ग्राम सफेद धातु) और 800 रुपये बरामद हुए। दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


