Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsShahjahanpur Police Launches WhatsApp Group for Crime Reporting and Emergency Alerts
अपराध सूचना नेटवर्क मजबूत, एसपी ने सीपीसी पोर्टल का शुभारंभ किया

अपराध सूचना नेटवर्क मजबूत, एसपी ने सीपीसी पोर्टल का शुभारंभ किया

संक्षेप:

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में, एसपी राजेश द्विवेदी ने सीपी-सीपी पोर्टल के तहत एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप शुरू किया है। इस ग्रुप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की सूचनाएँ सीधे एसपी तक पहुंचेंगी। 988 सदस्यों को शामिल किया गया है, जो अपराधों और आपात स्थितियों की सूचना साझा कर सकते हैं, जबकि नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Jan 09, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में अपराध और आपात सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचाने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने सीपी-सीपी पोर्टल के तहत एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप का शुभारंभ किया है। इस ग्रुप को सीधे एसपी स्वयं हैंडल करेंगे और इसमें किसी भी थाने के कोतवाल को शामिल नहीं किया गया है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सूचनाएं सीधे संबंधित एसपी तक पहुंचेंगी। ग्रुप में जिले के 22 थानों के 988 लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी पृष्ठभूमि और सत्यापन हाज़ल-हाल दस्ता द्वारा किया गया है ताकि कोई अपराधी या गलत सूचना फैलाने वाला व्यक्ति इसमें शामिल न हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीण मामलों की सूचना एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे द्वारा, जबकि शहरी मामलों की जानकारी एसपी सिटी देवेंद्र कुमार देखेंगे। ग्रुप पर आने वाली सूचनाओं के आधार पर एसपी निर्देश जारी करेंगे और आवश्यकतानुसार नजदीकी थाने की पुलिस, एसओजी या सीओ तक मौके पर भेजा जा सकता है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि ग्रुप के सभी सदस्यों के साथ पुलिस अधिकारी आमने-सामने बैठक भी करेंगे ताकि लोगों से व्यक्तिगत पहचान बन सके और वे खुलकर सूचनाएं साझा कर सकें। ग्रुप में प्राथमिकता उन लोगों को दी गई है जो कन्या/महिला कॉलेज, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टॉप, सार्वजनिक स्थलों और शराब ठेकों के आसपास रहते या व्यवसाय करते हैं, ताकि अपराध या अवैध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस तक पहुंच सके। - ऐसी सूचनाएं दे सकतें, नाम रहेगा गोपनीय ग्रुप पर किसी भी प्रकार के अपराध, गैरकानूनी कार्य, यातायात बाधा, स्टंटबाजी, छेड़छाड़, सड़क दुर्घटना, आगजनी, निर्माण गिरना, प्राकृतिक आपदा, अवैध शराब बिक्री, एनडीपीएस पदार्थ की तस्करी, गोकशी, रंगदारी व धमकी जैसी सूचनाएँ साझा की जा सकती हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। व्यक्तिगत समस्याएं एसपी के पर्सनल व्हाट्सएप पर भेजी जा सकती हैं। एसपी ने ग्रुप में अनावश्यक संदेशों जैसे गुड मॉर्निंग, गुड नाइट, त्योहार की शुभकामनाओं और कॉल करने पर रोक लगाई है। केवल आपात स्थिति में वॉइस मैसेज भेजने की अनुमति होगी। झूठी अफवाहें साझा करना सख्त वर्जित है। हमारे यहां नागरिक और पुलिस के बीच भरोसा और सहभागिता दिन-ब-दिन बढ़ रही है। जो एक्टिव यूजर मैप हमें मिला है, उसमें भी यह साफ दिख रहा है कि नागरिक इस प्लेटफॉर्म पर बहुत सक्रिय हैं और पुलिस के साथ काम करने में पूरी रुचि दिखा रहे हैं। इससे हमारा सूचना तंत्र मजबूत होगा। -राजेश द्विवेदी, एसपी शाहजहांपुर।