Shahjahnpur News: मेडिकल कॉलेज में पहुंचा रिजेंट, शुरू हुई ट्रॉप टी जांच

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रॉप टी जांच के लिए जरूरी रिजेंट खत्म होने से मरीजों को बाहर से 1200 रुपये खर्च करके जांच करानी पड़ रही थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और नए रिजेंट मंगवाकर जांच शुरू की, जिससे मरीजों को राहत मिली।

Shahjahnpur News: मेडिकल कॉलेज में पहुंचा रिजेंट, शुरू हुई ट्रॉप टी जांच

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रॉप टी जांच के लिए रिजेंट खत्म होने और मरीजों को बाहर से जांच कराने की मजबूरी की खबर गुरुवार को हिन्दुस्तान में मेडिकल कालेज में रिजेंट खत्म, बाहर जांच में खर्च हो रहे 12 सौ रुपए हेडिंग से प्रकाशित होने के बाद मेडिकल कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। खबर प्रकाशित होने के बाद आनन-फानन में ट्रॉप टी जांच के लिए रिजेंट मंगाया गया और अब मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में जांच शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को बाहर निजी पैथोलॉजी में जांच कराने और करीब 1200 रुपये तक खर्च करने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

मेडिकल कॉलेज में ट्रॉप टी जांच के लिए जरूरी रिजेंट खत्म होने के कारण कई दिनों से मरीजों को जांच के लिए बाहर भेजा जा रहा था। हृदय संबंधी गंभीर मरीजों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाने वाली इस जांच के लिए तीमारदारों को निजी पैथोलॉजी का रुख करना पड़ रहा था। मामले की खबर प्रकाशित होते सीएमएस डा़ सरोज कुमार ने लैब के जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर तत्काल रिजेंट मंगाया और लैब में जांच शुरू कराई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: मेडिकल कॉलेज में पहुंचा रिजेंट, शुरू हुई ट्रॉप टी जांच