ओपीडी सेवाएं बदहाल, मरीजों से लेकर तीमारदार तक परेशान
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं अव्यवस्थाओं के कारण प्रभावित हो रही हैं। मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों से मिलने के लिए लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। टीबी क्लिनिक में चिकित्सकों की अनुपस्थिति से मरीजों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सेवाएं अव्यवस्थाओं के कारण दम तोड़ती नजर आ रही हैं। मंगलवार सुबह से ही पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखाने तक मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीषण गर्मी के बीच घंटों इंतजार करने को मजबूर मरीजों में नाराजगी दिखाई दी। सबसे ज्यादा परेशानी टीबी क्लिनिक में देखने को मिली, जहां सुबह 9 बजे के बाद तक चिकित्सक नहीं पहुंचे। इससे इलाज के लिए लाइन में खड़े मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों ने बताया कि दूरदराज क्षेत्रों से आने के बावजूद समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।
मरीजों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की उपलब्धता और व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


