मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा का मजाक, स्ट्रेचर मार्ग पर दौड़ाया ई-रिक्शा

Apr 08, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - -किचन का सामान लेकर दूसरी मंजिल पर पहुंचा था ई-रिक्शा-अचानक अस्पताल में ई-रिक्शा चलने का किसी ने बना लिया वीडियोफोटो 33:: स्ट्रेचर वाले रास्ते से उतरत

मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा का मजाक, स्ट्रेचर मार्ग पर दौड़ाया ई-रिक्शा

शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा और मरीज सुविधा की अनदेखी का मामला सामने आया है। स्ट्रेचर और मरीजों को ले जाने के लिए बनाए गए रास्ते से मंगलवार को एक बैटरी चालित ई-रिक्शा सीढ़ियों पर उतरते हुए वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में ई-रिक्शा में किचन का सामान लादकर चालक इसे सीढ़ियों से नीचे ले जाता दिखा। किसी ने घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे प्रशासन की उदासीनता उजागर हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी ई-रिक्शा दूसरी मंजिल पर सामान लेकर गया था, लेकिन तब भी प्रशासन ने इसे रोकने में ढिलाई दिखाई।

वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई की गई। उन्होंने सभी सुरक्षा गार्डों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि भविष्य में किसी भी ई-रिक्शा को परिसर में प्रवेश न दिया जाए।मरीजों के लिए बनाए गए रास्ते को बना दिया जोखिमभराशाहजहांपुर। वीडियो सामने आने के बाद स्पष्ट है कि कॉलेज प्रशासन ने नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से नहीं लिया। मरीजों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बनाए गए रास्ते को अनावश्यक रूप से जोखिमपूर्ण बना दिया गया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या प्रशासन केवल वायरल वीडियो के बाद ही सक्रिय होता है, या रोज़मर्रा की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जाता। यह घटना मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा और प्रशासनिक उदासीनता की पोल खोलती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।