मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर हंगामा, लापरवाही के आरोप
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज में भर्ती 20 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवती को सही इलाज नहीं मिला, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई। प्राचार्य ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

शाहजहांपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में भर्ती 20 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली के आरोप लगाकर हंगामा किया। बंडा थाना क्षेत्र की प्रेमवती को 12 फरवरी को बुखार आने पर भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के नाम पर 200 रुपये लिए गए, जबकि कई दिनों तक केवल एक ड्रिप लगाई गई। डॉक्टर द्वारा सुबह-शाम दो इंजेक्शन लगाने की बात कही गई थी। यह भी आरोप है कि खून की बोतल मंगाने के बाद उसे चढ़ाया नहीं गया। हालत बिगड़ने पर भी किसी चिकित्सक ने दूसरे अस्पताल रेफर करने की सलाह नहीं दी।
परिवार का कहना है कि लापरवाही के कारण युवती की मौत हुई। शुक्रवार को भी एक अन्य मरीज की मौत के बाद स्टाफ पर अवैध वसूली और गलत दवा देने के आरोप लगे थे। वहीं प्राचार्य डॉ. राजेश ने सभी आरोपों को खारिज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



