Shahjahnpur News: पुरानी मतदाता सूची से होगा मिलान, छूटे नाम जोड़ने की तैयारी
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए सत्यापन अभियान की तैयारी की जा रही है। बीएलओ घर-घर जाकर पुरानी और वर्तमान सूचियों का मिलान करेंगे तथा पात्र लोगों से फॉर्म-6 भरवाएंगे। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों और वंचित वर्गों पर विशेष ध्यान रहेगा। बेघर लोगों और श्रमिक बस्तियों के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे।
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम शामिल कराने के लिए निर्वाचन प्रशासन ने सत्यापन अभियान की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें मतदाता सूचियों के मिलान और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण से पहले की सूची से मिलान किया जाएगा। इसके आधार पर बूथवार उन मतदाताओं की सूची तैयार होगी, जिनके नाम पुरानी सूची में थे, लेकिन वर्तमान सूची में दर्ज नहीं हैं।
बीएलओ घर-घर जाकर इनका भौतिक सत्यापन करेंगे। पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 भरवाकर नाम शामिल कराने की कार्रवाई होगी। अभियान के तहत बीएलओ को प्रत्येक सप्ताह कम से कम 20 से 25 मतदाताओं से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगजनों को भी सूची से जोड़ने पर जोर रहेगा।इसके अलावा बेघर लोगों, श्रमिक बस्तियों और वंचित वर्गों के पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। तैयार सूची राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा की जाएगी। प्रशासन ने राजनीतिक दलों से अभियान में सहयोग करने और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने की अपील की है।

