होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्रों पर रिहर्सल, व्यवस्थाएं परखी गईं

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर में होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को रिहर्सल किया गया। सुरक्षा, सीसीटीवी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया गया। परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक दो पालियों में होगी, जिसमें प्रतिदिन 5424 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्रों पर रिहर्सल, व्यवस्थाएं परखी गईं

शाहजहांपुर। गुरुवार की सुबह जनपद में होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को लेकर सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर रिहर्सल कराया गया। इस दौरान सुरक्षा, सीसीटीवी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और सीसीटीवी कैमरों के संचालन को परखा। अभ्यर्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी देखी गई। इसके साथ ही बस व रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में लगने वाले समय का परीक्षण किया गया, ताकि परीक्षा के दिनों में व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें। जनपद में परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होगी। सभी 13 केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

प्रत्येक पाली में 5424 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को नकल-विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।