
डीएम ने कहा, सभी ब्लॉकों में 15 दिन में सीएससी संचालन कर बनवाएं आधार
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में आधार कार्ड निर्माण, अपडेट और केवाईसी की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी ब्लॉकों में 15 दिनों के भीतर कॉमन सर्विस सेंटर शुरू किए जाएं। अंडा, फूल और फलों के उत्पादन में वृद्धि पर भी जोर दिया गया।
शाहजहांपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में गुरुवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में डाकघर, कॉमन सर्विस सेंटर और बैंकों द्वारा आधार कार्ड निर्माण, अपडेट और केवाईसी की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि बैंकों में हो रहे आधार केवाईसी और अपडेट कार्यों का नियमित निरीक्षण कराया जाए। जलालाबाद, पुवायां, जैतीपुर और खुदागंज में आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए सीएससी संचालित होने की जानकारी दी गई। डभ्एम ने सभी ब्लॉकों में 15 दिनों के भीतर आधार कार्ड निर्माण के लिए कॉमन सर्विस सेंटर शुरू कराने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को भटकना न पड़े।
उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए स्कूलों में सेंटर भेजने और स्कूलवार योजना तैयार कर कार्य कराने को कहा। निर्देश दिए गए कि सभी आधार केंद्र सक्रिय रहें, जिससे कार्ड बनवाने, अपडेट और केवाईसी में लोगों को परेशानी न हो। बैठक में नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अंडा, फूल और फलों के उत्पादन में वृद्धि पर फोकस शाहजहांपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला ओटीडी सेल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन ट्रिलियन डॉलर योजना के तहत वर्ष 2024-25 और वर्ष 2025-26 की प्रथम व द्वितीय तिमाही के आंकड़ों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने जनपद के घरेलू उत्पाद अनुमान की जानकारी दी। इसमें प्राथमिक क्षेत्र जैसे फसलें, पशुधन, वानिकी, मत्स्य व खनन, द्वितीयक क्षेत्र के विनिर्माण, विद्युत, गैस व जल आपूर्ति तथा तृतीयक क्षेत्र के व्यापार, परिवहन, वित्तीय सेवाएं और लोक प्रशासन से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने अंडा, फूल और फलों के उत्पादन में वृद्धि के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने विभागीय आंकड़ों की पुष्टि कर आवश्यक संशोधन करते हुए जिला सकल घरेलू उत्पाद बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास करने को कहा। साथ ही महत्वपूर्ण विभागों को कार्ययोजना बनाकर विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




