Shahjahnpur News: अल्हागंज डाकघर में 27 से शुरू होंगी आधार सेवाएं

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: शाहजहाँपुर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में अल्हागंज क्षेत्र में 27 जुलाई से आधार सेवाओं की शुरुआत करने का निर्देश दिया गया। नए आधार कार्ड 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए बनाए जाएंगे, और अधिक उम्र के लोगों के लिए संशोधन की सुविधा होगी।

Shahjahnpur News: अल्हागंज डाकघर में 27 से शुरू होंगी आधार सेवाएं

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने अल्हागंज क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए 27 जुलाई से अल्हागंज डाकघर में आधार सेवाएं शुरू कराने के निर्देश दिए। डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डाकघर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे, जबकि इससे अधिक आयु के लोगों के आधार कार्ड में संशोधन की सुविधा उपलब्ध होगी। जिलाधिकारी ने बायोमेट्रिक मशीनों की संख्या बढ़ाने, यूआईडीएआई के टोल फ्री नंबर 1947 और निर्धारित शुल्क की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, 0 से 5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।