12 अप्रैल से शुरू होगी अंडर-16 क्रिकेट लीग, तैयारियां तेज

Apr 08, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में 12 अप्रैल से अंडर-16 क्रिकेट लीग आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर होगी। अमित चौधरी को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

12 अप्रैल से शुरू होगी अंडर-16 क्रिकेट लीग, तैयारियां तेज

शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में अंडर-16 क्रिकेट लीग 12 अप्रैल से कराने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर आयोजित होगी।बैठक में लीग के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई और इसके सफल संचालन की जिम्मेदारी अमित चौधरी को सौंपी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बैठक में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, अध्यक्ष विष्णु भूषण जौहरी, सचिव आलोक मिश्रा, उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर डॉ मनोज यादव, फिरोज और वत्सल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला कोऑर्डिनेटर डॉ मनोज यादव ने बताया कि लीग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और टीमों के पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।