Shahjahnpur News: अंत्योदय राशन कार्ड की शिकायतों को लेकर डीएसओ से मिले पार्षद
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News: जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा को पत्र देते पार्षद रूपेश कुमार वर्मा ‘अन्नू’।शाहजहांपुर। लोदीपुर वार्ड में अंत्योदय राशन कार्ड को लेकर मिल रही शिकायतो

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लोदीपुर वार्ड में अंत्योदय राशन कार्ड को लेकर मिल रही शिकायतों के संबंध में पार्षद रूपेश कुमार वर्मा ‘अन्नू’ ने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने वार्ड के जरूरतमंद परिवारों की समस्याएं रखते हुए पात्र लोगों को अंत्योदय योजना का लाभ दिलाने की मांग की। पार्षद ने कहा कि पात्र परिवार योजना से वंचित न रहें। वहीं निर्धारित मानकों के विपरीत बने अंत्योदय कार्डों की निष्पक्ष जांच कर अपात्र कार्ड निरस्त किए जाएं और उनके स्थान पर पात्र जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।


