सहकारिता में एआई से त्वरित लोन किसानों को देंगे: डीपीएस
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में जिला सहकारी बैंक की बैठक में सहकारी समितियों की समीक्षा की गई। चेयरमैन डीपीएस राठौर ने पैक्स के कंप्यूटराइजेशन, ई-केसीसी के माध्यम से ऋण वितरण और एआई के उपयोग पर चर्चा की। ऋण ब्याज अनुदान की समयबद्ध फीडिंग और विवादित ऋणों के निस्तारण के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।

शाहजहांपुर, संवाददाता। जिला सहकारी बैंक शाहजहांपुर के प्रधान कार्यालय में चेयरमैन डीपीएस राठौर की अध्यक्षता में जनपद की सहकारी समितियों (पैक्स) की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वित्तीय अनुशासन, पैक्स कंप्यूटराइजेशन, ई-केसीसी के माध्यम से ऋण वितरण और सहकारिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। चेयरमैन ने अनरिकंसाइल्ड पार्किंग राशि को ‘विरासत डेटा’ के रूप में वर्गीकृत कर तत्काल मिलान कराने के निर्देश दिए। पैक्स के कंप्यूटराइजेशन और ई-केसीसी से ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसे युद्ध स्तर पर पूरा करने को कहा। ऋण ब्याज अनुदान की समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को सीधा लाभ मिल सके।
रबी और खरीफ फसलों के ऋण लक्ष्य, बकाया वसूली और विवादित ऋणों की समीक्षा करते हुए ‘वाकया’ मामलों के निस्तारण के लिए विशेष कैंप लगाने को कहा गया। चेयरमैन ने कहा कि एआई आधारित प्रणाली से किसानों को त्वरित और पारदर्शी लोन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और भ्रष्टाचार मुक्त होगी। भारत सरकार से नामित वरिष्ठ परामर्शी विवेक कुमार गुप्ता ने बी-पैक्स को ई-पैक्स में रूपांतरण की प्रक्रिया पर सुझाव दिए। बैठक का संचालन मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी ने किया। एआर कोऑपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह, जिला सहकारी अधिकारी दिनेश कुमार, शिवरतन लाल, संजय सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, उप महाप्रबंधक राजेश कुमार कुशवाहा, शकील अहमद सहित समितियों के सचिव उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



