Shahjahnpur News: दहेजमुक्त समाज के निर्माण का लें संकल्प

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में दहेज प्रथा के विरोध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए प्रो. फैयाज अहमद ने दहेज को सामाजिक अभिशाप बताया। मुख्य वक्ता डॉ. आयशा जेबी ने लोगों से दहेज न लेने और न देने का संकल्प लेने तथा बदलाव की शुरुआत स्वयं से करने की अपील की।

Shahjahnpur News: दहेजमुक्त समाज के निर्माण का लें संकल्प

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में दहेज प्रथा विरोध विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रो. फैयाज अहमद ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप है। मुख्य वक्ता डॉ. आयशा जेबी ने कहा कि दहेज प्रथा समाप्त करने की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। सभी को संकल्प लेना चाहिए कि न दहेज लेंगे और न देंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दरखशां बी ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. निजामुद्दीन खान ने किया। इस दौरान डॉ. रईस अहमद, डॉ. रजा रसूल सहित एनएसएस की तीनों इकाइयों के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: दहेजमुक्त समाज के निर्माण का लें संकल्प