Shahjahnpur News: दहेज विरोधी स्लोगन प्रतियोगिता में अपर्णा रहीं प्रथम
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर के आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी कार्यशाला के तहत स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं ने आकर्षक नारों के माध्यम से दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अपर्णा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शिखा कश्यप और काजल यादव संयुक्त रूप से दूसरे तथा शैला तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा और पारुल यादव ने किया।

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को दहेज विरोधी कार्यशाला के तहत स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी के निर्देश पर हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक स्लोगनों के जरिए दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। ‘बेटी कोई सामान नहीं, उसका कोई दाम नहीं’ और ‘आओ दहेज का अंत करें, बेटी में संस्कार भरें’ जैसे स्लोगन प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में अपर्णा ने प्रथम, शिखा कश्यप और काजल यादव ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शैला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन अनुराधा और पारुल यादव ने किया।

