Shahjahnpur News: कार का हेलमेट के नाम पर काट दिया चालान

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: यातायात नियमों के पालन और चालान की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करने वाला मामला कार का हेलमेट के नाम पर काट दिया चालान

कार का हेलमेट के नाम पर काट दिया चालान
कार का हेलमेट के नाम पर काट दिया चालान

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। यातायात नियमों के पालन और चालान की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। पुवायां में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के पास सात जुलाई 2026 को एक कार के नंबर पर हेलमेट नहीं पहनने का एक हजार रुपये का चालान काटे जाने का दावा किया जा रहा है। चालान में दर्ज वाहन नंबर यूपी 27 बीएन 7264 कार का है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर कार के खिलाफ हेलमेट नहीं पहनने का चालान किस आधार पर किया गया। चालान संख्या यूपी 299624260707084622 के मामले में कार मालिक का कहना है कि सात जुलाई को उनकी कार पुवायां गई ही नहीं थी।

कार मालिक के पुत्र शुभम कन्नौजिया ने कहा, मेरी कार सात जुलाई को पुवायां गई ही नहीं थी, फिर भी हेलमेट नहीं पहनने के नाम पर एक हजार रुपये का चालान काट दिया गया। कार और बाइक में अंतर साफ है। कन्नौजिया के अनुसार लान हेलमेट के लिए किया जा रहा है तो कार्रवाई करने से पहले वाहन और नियम उल्लंघन की सही जांच क्यों नहीं की गई। इधर, इस मामले में सीओ रणवीर यादव ने कहा कि कैमरे को अगर वर्ड पढ़ने में दिक्कत हुई तो गलत नंबर पड़ जाता है। अब वह नंबर कार या ट्रक-बस किसी का हो सकता है। ऐसे में शिकायत मिलने के बाद तत्काल सुधार करा दिया जाता है। शिकायतकर्ता को घबराने की जरूरत नहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: कार का हेलमेट के नाम पर काट दिया चालान