Shahjahnpur News: सक्रिय राजनीति में आकर ताकत का एहसास कराएं: अशोक

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती के पुष्पांजलि कार्यक्रम में उद्योगपति एवं समाजसेवी अशोक अग्रवाल विद्या ने अग्रवाल समाज से सक्रिय राजनीति में भाग लेकर अपनी ताकत दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज सरकार को पर्याप्त कर देता है, लेकिन उसे सुरक्षा और अन्य सहायता नहीं मिलती। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके समाजवाद और सिद्धांतों को याद किया गया।

सक्रिय राजनीति में आकर ताकत का एहसास कराएं: अशोक
सक्रिय राजनीति में आकर ताकत का एहसास कराएं: अशोक

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अग्रवाल समाज को भी सक्रिय राजनीति में आकर अपनी ताकत का एहसास कराए जाना चाहिए।" यह विचार उद्योगपति समाजसेवी अशोक अग्रवाल विद्या ने 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के पुष्पांजलि कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज द्वारा सरकार को अधिकतम टैक्स के रूप में राजस्व दिए जाने के बाद भी सरकार किसी भी प्रकार की आर्थिक सामाजिक राजनीतिक सुरक्षा प्रदान नहीं करती है, जो की अग्रवाल समाज के लिए अच्छा नहीं है। चाहे राजनीति से जुड़ा व्यक्ति हो क्या सरकारी महकमें से जुड़ा कारण हो, उसका अधिक से अधिक दोहन किया जाता है। समारोह समिति के अध्यक्ष ने श्री अग्रवाल ने बताया कि बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में एक अग्रसेन पार्क विकसित किया गया है।

सरकार द्वारा या राजनीतिक लोगों के द्वारा उस अग्रसेन पार्क के लिए कुछ सहायता प्रदान किए जाने पर यह जवाब मिला कि आपका समाज पैसे वाला है, जो सभी कार्य अपने धन बल पर कर सकता है। उन्होंने सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि अगर हम उनसे सुरक्षा मांगेंगे तो क्या हमको अपनी सुरक्षा व्यवस्था? अपनी सड़क? अपनी बिजली पानी की व्यवस्था भी अलग से करनी होगी? यह बड़ा ही विचारणीय विषय है।कार्यक्रम में पहले महाराजा के चित्र पर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल विद्या, विनय सिंघल और संरक्षक रामचंद्र सिंघल ने माल्यार्पण किया। उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, दिव्यम गर्ग, डॉक्टर मनोज अग्रवाल, अरविंद कुमार अग्रवाल एवं सुधीर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन किया। योगेश चंद्र अग्रवाल एवं गोपाल राम गर्ग ने भोग लगाया। सभी ने अग्रसेन चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराज जी को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकित गर्ग, विकी, अंकुर अग्रवाल, अमन गोयल, आशीष अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, अनिकेत गर्ग, विनीत गोयल ने को पुष्पांजलि अर्पित की, साथ ही उनके समाजवाद को याद किया उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की प्रेरणा ली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: सक्रिय राजनीति में आकर ताकत का एहसास कराएं: अशोक