बाढ़ के दौरान बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर रहेगी रोक
बैठक करते डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी अन्य ।शाहजहांपुर, संवाददाता। संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है

शाहजहांपुर। संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ बचाव एवं आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को बाढ़ पूर्व सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सदर, तिलहर, जलालाबाद और कलान तहसीलों में चिन्हित ट्रैक्टर, जेसीबी और क्रेन का सत्यापन कर वाहन स्वामियों से संपर्क बनाए रखने को कहा। साथ ही लाइफ जैकेट, सर्च लाइट और अन्य बचाव उपकरणों को पूरी तरह क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जलालाबाद और कलान क्षेत्र में बिना लाइफ जैकेट किसी भी नाव का संचालन न करने के निर्देश दिए।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को 50 लाइफ जैकेट और 10 सर्च लाइट खरीदने को भी कहा गया। बैठक में बाढ़ प्रभावित गौशालाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने और पहुंच मार्गों के उच्चीकरण के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर बैरीकेटिंग, चेतावनी संकेतक लगाने और जलभराव की समस्या के समाधान पर भी जोर दिया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गत वर्ष की तरह इस बार भी किसी प्रकार की जनहानि नहीं होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


