शिकायतों के निस्तारण में जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर
शाहजहांपुर ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। जनपद को 140 में से 127 अंक प्राप्त हुए हैं, जो 90.71 प्रतिशत है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मेहनत जारी रखने की सलाह दी।

शाहजहांपुर। शासन की प्राथमिकता वाले आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में शाहजहांपुर ने प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। मई 2026 की जारी रैंकिंग में जनपद को 140 में से 127 अंक प्राप्त हुए हैं। जनपद का कुल प्राप्तांक प्रतिशत 90.71 दर्ज किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की नियमित मॉनिटरिंग और विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय किए जाने का परिणाम है। डीएम लगातार आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे और संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए थे।डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही अधिकारियों को भविष्य में भी इसी तरह कार्य करते हुए जनपद को शीर्ष स्थान तक पहुंचाने के लिए प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


