Shahjahnpur News: दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: शाहजहाँपुर में शादी का झांसा देकर युवती को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी इंतजार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के पास से पकड़ा।

Shahjahnpur News: दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शादी का झांसा देकर युवती को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, युवती की तहरीर पर इंतजार पुत्र मुश्तर निवासी मोहल्ला अली जई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अन्य आरोपियों पर भी सहयोग करने का आरोप है। आरोपी की तलाश में पुलिस अभियान चला रही थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंबा टाकीज के पास मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के निकट से इंतजार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार