आंधी-बारिश से 12 फीडरों फिर ब्रेकडाउन होने से 50 हजार लोग रहे प्रभावित

Apr 07, 2026 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - = आधी बारिश में बिजली की डिमांड घटने से 20 मेगावॉट की आई कमी। फोटो :: 32 लाइन पर कार्य करते कर्मचारी।फोटो :: 33 11 केवी लाइन का टूटे तार को जोड

आंधी-बारिश से 12 फीडरों फिर ब्रेकडाउन होने से 50 हजार लोग रहे प्रभावित

शाहजहांपुर। जिले में रविवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को फिर पटरी से उतार दिया। जिले के करीब 32 विद्युत उपकेंद्रों में ढाई घंटे ब्लेक आउट होने के बाद कार्य तेज कर सप्लाई बहाल कर ली गयी, लेकिन उपकेंद्रों के 12 फीडरों में ब्रेकडाउन अटेन्ड नहीं हो पाया, जिसके चलते 112 गांवों की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। बिजली सप्लाई ठप रहने से जिले के करीब 50 हजार लोग 12 घंटे तक प्रभावित रहे। जिले के अल्हागंज, बादशाहनगर, मिर्जापुर, खुटार और बंडा समेत कई क्षेत्रों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। परेशान लोगाें को रात भर अंधेरे में टार्च की रोशनी में काम चलाना पड़ा।

वहीं टाउन एरिया के लोगों के सामने पानी पीने की समस्या उत्पन्न हो गयी। वहीं सोमवार सुबह से ही बिजली विभाग की टीमों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। संबंधित जेई के नेतृत्व में लाइन दुरुस्त कराई गई, जिसके बाद दोपहर तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बता दें कि आंधी-बारिश के कारण लाइनों और पोल को नुकसान पहुंचा, जिसके चलते कार्य बाधित रहा। =====अटसलिया में तारों में उलझी पेड़ की डाल= आंधी बारिश में अटसलिया विद्युत उपकेंद्र के बनतारा फीडर के 22 गांव को दी जाने वाली सप्लाई की लाइन में जमुका के पास पेड़ की डाल गिरने से रविवार रात को लाइन ब्रेकडाउन हो गयी। रात में लाइन की पेट्रोलिंग कराई गयी, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद 22 गांव के लोगों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा। परेशान लोग रात भर विद्युत उपकेंद्र को फोन कर नाराजगी जताते रहे। सुबह जेई संजीव ने लाइन की पेट्रोलिंग कराकर करीब ढाई बजे बिजली सप्लाई शुरू कराई। =====कंट्रोल रूम में शिकायतों का अंबार = बिजली निगम के कंट्रोल रूम में एक घंटे में 70 शिकायतों को नोट कर संबंधित उपकेंद्र को भेजा गया। इसके साथ चार घंटे बीत जाने के बाद मात्र 11 शिकयतों का समाधान हो पाया, बाकी को उच्च अधिकारियाें के पास फारवर्ड की गयी।=====इन फीडर की बंद रही बिजली सप्लाई= पुवायां विद्युत उपकेंद्र के जमुनिया फीडर पर पेड़ की डाल गिरने से सात घंटे बिजली सप्लाई बंद रही।- अनावा फीडर पर पोल से तार उतरने के बाद पांच घंटे से अधिक बिजली सप्लाई बंद रही। = कांट के अभायन फीडर पर 11 केवी लाइन का तार टूटने से पूरी तार बिजली सप्लाई बंद रही।= जैतीपुर के गढ़िया रंगीन फीडर की बिजली सप्लाई 12 घंटे बाद शुरू हो पायी।=====मांग घटने पर ट्रांसमिशन का लोड हुआ कम= मौसम में बदलाव होने पर करीब 20 मेगावॉट का लोड कम हो गया है। पहले जहां लोड 186 मेगावॉट थी, वहीं रविवार काे यह मांग 166 मेगावाट रह गयी। ट्रांसमिशन के अधिकारियों ने बताया कि कम मांग के चलते डिमांड में कमी आई है। ======कटरा में पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधितमीरानपुर कटरा। आंधी से विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति भंग हो गई। नगर की रामनगर कालोनी का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। रात में ही उसे ठीक कर आपूर्ति सुचारू की गयी। कई जगह पोल और तार गिरने से गांव बिहारीपुर, बेहटा, मुरादपुर, राघवपुर, कोठा, बाखरपुर, अमईपुर आदि की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली महकमा पोल और तार ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहा है।=====अल्हागंज में 33 केवी लाइन ठप, देर रात बहाल हुई बिजलीअल्हागंज। तेज हवाओं और बारिश के चलते अल्हागंज विद्युत उपखंड की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मौसम शांत होने के बाद कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग कर कई स्थानों पर आए फॉल्ट ठीक किए। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब एक बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी, जिससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।