दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत चार घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - फोटो 72:: मौके पर पहुचे पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा व अन्य।निगोही, संवाददाता। जनपद के गुरगवां गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार

दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत चार घायल

निगोही। जनपद के गुरगवां गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, खिरिया खुर्द गांव निवासी दीपक अपने साथी बृजेश निवासी परा झरसा के साथ निगोही जा रहे थे। जैसे ही दोनों गुरगवां गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दीपक और बृजेश के साथ दूसरी बाइक पर सवार अनुराग व उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने पुलिस को दी। पुलिस ने एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस के समय पर न पहुंचने के कारण घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से निजी साधनों से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।