पुराने जिला अस्पताल को सिटी अस्पताल बनाने की मांग तेज

Apr 08, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - फोटो 79:: नवागत नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी का सीनियर सिटीजन सोसाइटी ने स्वागत किया।शाहजहांपुर, संवाददाता। सीनियर सिटीजन सोसायटी की मासिक बैठक नगर निग

पुराने जिला अस्पताल को सिटी अस्पताल बनाने की मांग तेज

शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन सोसायटी की मासिक बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित हुई, जिसमें पुराने जिला अस्पताल को सिटी अस्पताल के रूप में जल्द शुरू कराने की मांग उठाई गई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक ने की। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शासन से अस्पताल शुरू कराने की मांग की गई। इस दौरान नवागत नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी का मातृशक्ति ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से नगर निगम सेवाएं बेहतर ढंग से लागू करने का आश्वासन दिया। संचालन जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी ने किया।

बैठक में सावित्री शर्मा, डॉ. रानी त्रिपाठी, गायत्री दीक्षित, रमन गुप्ता, रजनी सचदेवा, सुनीता त्रिपाठी, चरिता कुमारी, विनीता शर्मा, संतोष गुप्ता, पूनम मिश्रा, बृजरानी पांडेय, मीनू मिश्रा, गीता पांडेय, सरस्वती पाल, शशि मिश्रा, कमलजीत कौर, विनीता कुमारी, मीरा देवी, सरिता दीक्षित, अरुण दीक्षित, राम रक्षपाल, ओमकार मनीषी और प्रेम पाल सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।