लीगल एड डिफेन्स काउंसिल के दो पदों पर चयन
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर जनपद न्यायालय में लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के तहत डिप्टी और असिस्टेंट पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चयनित अभ्यर्थियों को आबद्धता पत्र भेजे जा रहे हैं। डिप्टी पद पर मुकेश कुमार गुप्ता और असिस्टेंट पद पर प्रीति मिश्रा का चयन हुआ है। प्रतीक्षा सूची में अन्य नाम शामिल हैं।

जनपद न्यायालय शाहजहांपुर में लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के तहत डिप्टी और असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के एक-एक पद पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राज्य स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को आबद्धता पत्र अलग से भेजे जा रहे हैं। शनिवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ ने 21 नवंबर 2025 को जारी पत्र के माध्यम से इन पदों पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया संपादित करने के निर्देश दिए थे। डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल पद पर मुकेश कुमार गुप्ता का चयन किया गया है।
प्रतीक्षा सूची में नीरज कुमार पाठक और सत्यवीर वर्मा के नाम शामिल हैं। वहीं असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल पद पर प्रीति मिश्रा का चयन हुआ है। प्रतीक्षा सूची में अभिषेक शंखधार और अक्षय यादव को स्थान दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



