
जीआरपी की सर्विलांस टीम की चार घंटे चली पड़ताल
संक्षेप: Shahjahnpur News - = परिजनों ने तिलहर पुलिस से मिलकर जल्द तलाश करने की मांग= सेना के जवानों ने पुलिस से मिलकर की जांच पड़ताल।= लापता सेना के जवान का नहीं मिला सुरागफोटो : 32 शाहजहांपुर जीआरपी थाना। शाहजहांपुर,...
= परिजनों ने तिलहर पुलिस से मिलकर जल्द तलाश करने की मांग = सेना के जवानों ने पुलिस से मिलकर की जांच पड़ताल। = लापता सेना के जवान का नहीं मिला सुराग फोटो : 32 शाहजहांपुर जीआरपी थाना। शाहजहांपुर, संवाददाता। ट्रेन में लापता सेना के जवान माधव का पता नहीं चल पाया है। जिसको लेकर जीआरपी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। लापता सेना के जवान की तलाश के लिए जीआरपी की सर्विस लांस टीम लखनऊ से लेकर तिलहर क्षेत्र का मौका मुआयना किया। सर्विस लांस की टीम ने करीब चार घंटे की जांच के बाद कुछ खास हासिल नहीं कर पाई है।

जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल प्रकाश की निगरानी में चल रही टीम ने तिलहर क्षेत्र में लोकेशन मिलने वाले स्थान पर जांच पड़ताल की। करीब ढाई घंटे तक चली जांच में तमाम लोगों से बातचीत की, लेेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। उधर जीआरपी के साइबर सेल द्वारा निकाली गई सीडीआर में जीआरपी पुलिस की तीसरी टीम हर एक नंबर को चेक कर रही है। मंगलवार की रात तक कुछ हासिल नहीं हुआ। वहीं बताया गया कि दिल्ली से सेना के अधिकारियों ने पुलिस थाने पहुंचकर जांच पड़ताल की। जल्द तलाश के लिए खोजबीन चलती रही। अब सवाल उठता है कि जवान चलती ट्रेन से कैसे गायब हो गया। उधर लखनऊ में जीआरपी पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया। वहीं दिल्ली सहित कई अन्य जगहों पर जानकारी की जा रही है। उसके बाद भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। बता दें कि सात नवंबर को दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए सेना का जवान माधव स्पेशल ट्रेन के कोच में बैठा था, लेकिन अगले दिन लखनऊ नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। फिर चारबाग जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जीआरपी की मोबाइल लोकेशन में अंतिम लोकेशन तिलहर की निकली, जिसके चलते मामला रविवार को शाहजहांपुर में ट्रांसफर किया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




