ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरवैज्ञानिकों ने गन्ना रोगों से बचाओ की किसानों को दी जानकारी

वैज्ञानिकों ने गन्ना रोगों से बचाओ की किसानों को दी जानकारी

गन्ना विकास परिषद के द्वारा राजनपुर गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने किसानों को गन्ने में लगने वाले रोगों से बचाव रखने की जानकारी...

वैज्ञानिकों ने गन्ना रोगों से बचाओ की किसानों को दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 28 Nov 2021 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गन्ना विकास परिषद के द्वारा राजनपुर गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने किसानों को गन्ने में लगने वाले रोगों से बचाव रखने की जानकारी दी।

ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उमाकांत द्विवेदी ने कहा कि सभी किसान गन्ने की कटाई की समय सावधानी रखें। मृदा में पोषक तत्व प्रबंधन एवं फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में किसानों को उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने गन्ने की प्रजातियों का चयन करने एवं गन्ने में लगने वाले लाल सड़न रोग से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फसलों में जल प्रबंधन के लिए सभी किसान ड्रिप सिंचाई प्रणाली को अपनाएं इससे फसल में जहां पानी कम लगेगा और किसानों का ईधन भी बचेगा। वैज्ञानिक डॉक्टर अनेक सिंह ने मृदा प्रबंधन एवं फसल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में बताते हुए फसल अपशिष्ट न जलाने की सलाह दी।

गोष्टी में किसान सुमित गंगवार, नेमचंद्र, धर्मेंद्र कुमार, सुंदरलाल, रामपाल, हरद्वारी लाल, मनोज मिश्रा, राकेश राठौर, मुकेश चंद्र, भगवान सरन, नीतीश कुमार, विद्यासागर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें