Shahjahnpur News: सुदामा प्रसाद विद्यास्थली लिखे बस के गेट पर लटका छात्र, चालक बेखौफ दौड़ाता रहा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के निर्देशों के बावजूद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छात्र स्कूल बस के गेट पर खड़ा नजर आ रहा है। जवान का आधे से अधिक शरीर बाहर था, जबकि बस तेज रफ्तार से चल रही थी। अभिभावकों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सुदामा प्रसाद विद्यास्थली लिखे बस के गेट पर लटका छात्र, चालक बेखौफ दौड़ाता रहा

Shahjahnpur News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और परिवहन विभाग भले ही लगातार सख्ती के निर्देश जारी कर रहे हों, लेकिन शनिवार सुबह सामने आए एक वीडियो ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेती रोड पर सुदामा प्रसाद विद्यस्थली लिखी दौड़ रही स्कूल बस के गेट पर एक छात्र खड़ा नजर आया। उसका आधे से अधिक शरीर बस के बाहर था, जबकि बस हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रही थी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे सुभाष चौराहे से रेती रोड की ओर जाते समय बनाया गया। वीडियो में छात्र बस के गेट पर खड़ा होकर परिचालक की तरह हाथ से इशारे करता दिखाई दे रहा है। बस को किनारे लगाने और पीछे से आने वाले वाहनों को संकेत देने का काम भी वही करता नजर आ रहा है। इस दौरान बस लगातार चलती रही। यदि चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते या बस किसी अन्य वाहन से टकराने की स्थिति बनती तो छात्र गंभीर हादसे का शिकार हो सकता था।

शासन की सुरक्षा निर्देशों की कमी

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, परिचालक की उपलब्धता और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए थे। जिला प्रशासन ने भी ओवरलोडिंग और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही सामने आने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इधर, अभिभावकों ने मामले की जांच कर संबंधित वाहन और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में बच्चों की जान जोखिम में न पड़े।

स्कूल प्रबंधक की प्रतिक्रिया

शाहजहांपुर। बस पर विद्यालय का नाम अंकित होने के बावजूद विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि संबंधित बस स्कूल की नहीं है। उनके अनुसार यह एक निजी वाहन है, जो अभिभावकों के कहने पर बच्चों को स्कूल तक लाता है। जब उनसे पूछा गया कि बस पर विद्यालय का नाम क्यों लिखा है, तो उन्होंने कहा कि वाहन मालिक को पहले भी नाम हटाने के लिए कहा जा चुका है और दोबारा बात की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस वीडियो में छात्र किस तरह से बस की सुरक्षा में खतरा बना रहा था?
वीडियो में छात्र बस के गेट पर खड़ा होकर परिचालक की तरह हाथ से इशारे करता दिखाई दे रहा है, जिससे उसका आधे से अधिक शरीर बाहर था और बस तेज रफ्तार से चल रही थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।