ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरनगर पालिका सफाई अभियान की सविता बनी ब्रांड अंबेसडर

नगर पालिका सफाई अभियान की सविता बनी ब्रांड अंबेसडर

तिलहर। नगरपालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका के लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया गया। इसके लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए...

नगर पालिका सफाई अभियान की सविता बनी ब्रांड अंबेसडर
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 04 Dec 2022 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

तिलहर। नगरपालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका के लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया गया। इसके लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए समाजसेवी एवं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सविता वर्मा को नगरपालिका का ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया गया। विधायक सलोना कुशवाहा एवं ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा ने सविता वर्मा को प्रमाण पत्र सौंपा। कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी और शौचालय का प्रयोग कराने की अपील करेंगी। इस दौरान आशु सिंह, सौरभ गुप्ता रवि, संजय पाठक, शशांक गुप्ता, सभासद मोहित गुप्ता, आसिफ फरीदी आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें