ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर14 अप्रैल को होगा सम्राट अशोक पार्क का लोकार्पण

14 अप्रैल को होगा सम्राट अशोक पार्क का लोकार्पण

शाहजहांपुर में निगोही रोड अशोक विहार स्थित निर्माणाधीन सम्राट अशोक पार्क और आवास विकास स्थित अंबेडकर पार्क का नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने स्थलीय...

14 अप्रैल को होगा सम्राट अशोक पार्क का लोकार्पण
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 07 Apr 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर में निगोही रोड अशोक विहार स्थित निर्माणाधीन सम्राट अशोक पार्क और आवास विकास स्थित अंबेडकर पार्क का नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य संस्था को 2 दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह के लिखित आग्रह पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सम्राट अशोक पार्क व डा. अम्बेडकर पार्क के निर्माण के लिए नगर निगम को निर्देश दिए थे। पार्क का निर्माण कार्य पूर्ण होने को है। अंबेडकर पार्क आवास विकास के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण आगामी 14 अप्रैल को अपराह्न 4 बजे तथा सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण शाम 5 बजे कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना करेंगे। कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, चीफ इंजीनियर दिनेश सचान दोनों स्थलों पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा 2 दिन में अवर अभियंता को कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओपी गौतम ने पार्कों के आस-पास सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और सफाई कर्मचारी को प्रतिदिन सफाई करने के निर्देश दिए। अशोक पार्क निरीक्षण के दौरान पंचशील सोसाइटी अध्यक्ष राम सिंह, अरुण राठौर, प्रियांशु उपासक, सुभाष चंद्र, संजय राठौर, राम प्रकाश शास्त्री, आशीष कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें