ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरसदर पुलिस ने 15 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

सदर पुलिस ने 15 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रभावी रूप से काम कर रही है। अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ और संगीन मामलों का खुलासा किया जा रहा...

सदर पुलिस ने 15 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 11 Mar 2019 12:59 AM
ऐप पर पढ़ें

अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रभावी रूप से काम कर रही है। अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ और संगीन मामलों का खुलासा किया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत सदर बाजार पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इनामी बदमाश की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को इनामी अपराधी रिंकू पुत्र वेदपाल निवासी भैंसी थाना कांट को गिरफ्तार किया गया है।

यह अभियुक्त धारा 364ए, 120बी भारतीय दंड विधान के तहत थाना सदर बाजार में पंजीकृत है। जिसकी विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर व कुख्यात अपराधी है। अपहरण और गंभीर अपराधों की संलिप्त रहा है। जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट के सामने प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें