गांवों में फिर जलने लगे चूल्हे, लकड़ी-कंडे बने सहारा

Apr 06, 2026 04:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - घरेलू गैस की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोग फिर से चूल्हों पर खाना पकाने लगे हैं। गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति न मिलने से परिवार पुरानी विधियों की ओर लौट रहे हैं। कई ने तालाब की मिट्टी से चूल्हे बना लिए हैं, जबकि कुछ घरों में सीमित मात्रा में गैस का उपयोग किया जा रहा है।

गांवों में फिर जलने लगे चूल्हे, लकड़ी-कंडे बने सहारा

घरेलू गैस की किल्लत के चलते ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर चूल्हों पर खाना पकाने का दौर लौट आया है। गैस सिलेंडर समय पर न मिलने और आपूर्ति प्रभावित होने से लोग मजबूरी में पुराने तरीकों की ओर लौट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सिलेंडर खत्म होने के बाद नया गैस सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है। ऐसे में घरों में लकड़ी और कंडों का सहारा लिया जा रहा है। कई परिवारों ने तालाब की मिट्टी से फिर से चूल्हे तैयार कर लिए हैं और उसी पर खाना बनाया जा रहा है। कुछ घरों में गैस सिलेंडर उपलब्ध भी है, लेकिन आगे की दिक्कत को देखते हुए उसका सीमित उपयोग किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार हालात ऐसे हैं कि अब उन्हें परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।