ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुररूकैया के पति ने एसपी से की न्याय की गुहार

रूकैया के पति ने एसपी से की न्याय की गुहार

तिलहर के बुढ़ानपुर गांव के इकरार खां ने बुधवार सुबह मुख्यालय पहुंच एसपी से न्याय की गुहार...

रूकैया के पति ने एसपी से की न्याय की गुहार
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 22 Sep 2021 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

तिलहर के बुढ़ानपुर गांव के इकरार खां ने बुधवार सुबह मुख्यालय पहुंच एसपी से न्याय की गुहार की। बताया कि पत्नी रूकैया आठ सितंबर की सुबह दस बजे घर से आटो से गईं थीं। पीछे से गांव का ही एक व्यक्ति भी गया। दोनों लोग शाहजहांपुर में मिले। उस व्यक्ति ने कहा था कि रूकैया का नौ सितंंबर का टिकट कलकत्ता जाने का करा दिया है। इकरार खां ने बताया कि पत्नी अपने साथ जेवर भी ले गई। आरोप है कि उस व्यक्ति ने पत्नी के खाते से 30 हजार रुपया बलेली बैंक से निकलवा। पत्नी का आधार कार्ड व एटीएम उसी के पास है। मदनापुर की रहने वाली भतीजी की पत्नी से बात हुई थी। पत्नी ने भतीजी से ट्रेन न मिलने व उस व्यक्ति संग होने की बात कही थी। आरोप है कि उस व्यक्ति ने ही पत्नी की हत्या की, जो उसने कबूल की है। उसी की निशानदेही पर गन्ने के खेत से शव के अवशेश भी मिले, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोप है कि थाना पुलिस ने सांठगाठ कर उस व्यक्ति को छोड़ दिया। वह खुलेआम घूम रहा है, जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है। अभी तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें