Shahjahnpur News: रोडवेज के संविदा चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: जैतीपुर क्षेत्र के करकौर गांव निवासी रोडवेज के संविदा चालक राजवीर की शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। राजवीर जैतीपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर बस चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। गांव में शोक का माहौल है।

Shahjahnpur News: रोडवेज के संविदा चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Shahjahnpur News: जैतीपुर। क्षेत्र के करकौर गांव निवासी रोडवेज के संविदा चालक राजवीर की शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे राजवीर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन तिलहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। राजवीर जैतीपुर से शाहजहांपुर के बीच संचालित रोडवेज बस पर संविदा चालक के रूप में कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पत्नी संध्या पति की मौत से बदहवास हैं। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। राजवीर के तीन बेटे गुड्डू, सतीश और अर्जुन तथा एक बेटी ज्योति है। बड़े बेटे गुड्डू की शादी हो चुकी है। परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: रोडवेज के संविदा चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम