शाहजहांपुर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

Feb 16, 2026 01:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में आर्य महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं और अभिभावकों के हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं में कमी लाना था।

शाहजहांपुर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह फरवरी 2026 के अंतर्गत रोड सेफ्टी क्लब द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के दौरान छात्राओं और उनके अभिभावकों के हेलमेट तथा ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रानू दुबे के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई। जिनके पास हेलमेट नहीं था, उन्हें भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के निर्देश दिए गए।

अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर दुर्घटनाओं में कमी लाना और जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में निशा, दीप्ती, अंशिका, संध्या सहित कई छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;