हरनाई गांव की सड़क गड्ढों और जलभराव से बदहाल

Jan 09, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - खुटार क्षेत्र के हरनाई गांव में सड़क किनारे नाली बंद होने से पानी भर गया है, जिससे गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने उचित निकासी और सड़क की मरम्मत की मांग की है। खंड विकास अधिकारी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

 हरनाई गांव की सड़क गड्ढों और जलभराव से बदहाल

खुटार, संवाददाता। खुटार क्षेत्र के हरनाई गांव में मुख्य सड़क किनारे बनी नाली बंद होने के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे कई बड़े गड्ढे बन गए हैं। यह मार्ग जोगराजपुर, हमीरपुर, हरिहरपुर और सेहरामऊ उत्तरी जैसे कई गांवों को खुटार-मैलानी से जोड़ता है। सड़क की खराब हालत के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों यात्री अकेला हंसपुर और मैलानी रेलवे स्टेशन जाते हैं। भारी गन्ना वाहनों का आवागमन लगातार रहता है, जिससे गड्ढों के कारण सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है।

कई बार ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन फिसलकर गिर चुके हैं। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं। ग्रामीण ओमप्रकाश गुप्ता, अक्षय गुप्ता, रामनिवास, अंकित कुमार, सिंकू भारती, जाविर, राकेश, कुरेन्द्र पाल, अनुज गुप्ता, सचिन कुमार, रामसेवक और रामनरेश ने नाली की उचित निकासी और सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। खंड विकास अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि हरनाई गांव में गड्ढों की शिकायत और फोटो प्राप्त हुए हैं। ग्राम पंचायत सचिव को गांव भेजा गया है। सड़क के गड्ढे जल्द भरे जाएंगे और जलभराव की समस्या का समाधान भी शीघ्र कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।