अटसलिया पुल पर बस और पिकअप की टक्कर, बस पलटी, चार लोग घायल

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर में 08 जून 2026 को अटसलिया पुल के पास एक सड़क हादसा हुआ। एक बस, जो अजवापुर शुगर मिल के वर्करों को ले जा रही थी, पिकअप वाहन से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनका उपचार किया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखी है।

अटसलिया पुल पर बस और पिकअप की टक्कर, बस पलटी, चार लोग घायल

शाहजहांपुर में सोमवार 08 जून 2026 को अटसलिया पुल के पास एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, अजवापुर शुगर मिल से 7-8 वर्करों को लेकर बस संख्या UP30AT3167 सीतापुर की ओर से शाहजहांपुर आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस अटसलिया पुल के पास नीचे की ओर मुड़ रही थी, तभी पीछे से आ रही पिकअप वाहन संख्या PB13BT6359 ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर मौके पर पलट गई। हादसे में बस में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही थाना रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा यातायात सुचारू रूप से संचालित करा दिया गया है । मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।