Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsResidents Stranded as Street Digging Disrupts Traffic in Electric City Neighborhood
बिजलीपुरा में एक सप्ताह से खुदी पड़ी गली, घर से निकलना मुश्किल

बिजलीपुरा में एक सप्ताह से खुदी पड़ी गली, घर से निकलना मुश्किल

संक्षेप:

Shahjahnpur News - बिजलीपुरा मोहल्ले में वसीम अस्पताल के सामने एक सप्ताह से गली खुदी पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना सूचना रात में खुदाई की गई, जिससे 400 घरों के लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पा रही है, और स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से कार्रवाई की मांग की है।

Feb 04, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

शहर के बिजलीपुरा मोहल्ले में वसीम अस्पताल के सामने स्थित गली एक सप्ताह से खुदी पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिना पूर्व सूचना के रातों-रात गली की खुदाई कर दी गई, जिसके बाद से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। हालात यह हैं कि करीब चार सौ घरों के लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा है, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। यह गली गायत्री मंदिर की ओर निकलती है और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने अचानक रात में खुदाई कर दी, जिससे सुबह होते ही लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई घरों की गाड़ियां भीतर ही फंसी रह गईं। स्कूल जाने वाले बच्चों को लेने आई वैन को भी वापस लौटना पड़ा। बाइक और ई-रिक्शा तक गली से नहीं निकल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस तक गली में नहीं पहुंच सकती, जिससे जान का खतरा बना हुआ है। खुदाई के बाद एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद न तो काम शुरू हुआ और न ही रास्ता दुरुस्त करने की कोई पहल की गई। निगम या ठेकेदार की ओर से अब तक कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। मोहल्ले के निवासी राहुल तिवारी ने बताया कि यदि खुदाई से पहले सूचना दे दी जाती, तो लोग अपनी गाड़ियां बाहर निकालकर वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते थे। लेकिन बिना बताए सड़क खोद देने से पूरा मोहल्ला परेशान है। नाराज लोगों ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर भी उठाया है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि या तो तुरंत काम पूरा कर सड़क को चालू कराया जाए या अस्थायी व्यवस्था कर आवागमन बहाल किया जाए। लोगों का कहना है कि लापरवाही के चलते आमजन को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ रही है।