दो माह से खुदी पड़ी गली, लोग परेशान

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

तारीन बहादुरगंज में खोदी गई गली।शाहजहांपुर। वार्ड नंबर 43 के तारीन बहादुरगंज क्षेत्र में करीब दो माह से गली खुदी पड़ी होने के कारण लोगों को भारी परेशा

दो माह से खुदी पड़ी गली, लोग परेशान

शाहजहांपुर। वार्ड नंबर 43 के तारीन बहादुरगंज क्षेत्र में करीब दो माह से गली खुदी पड़ी होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम को इस गड्ढे की चिंता नहीं है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि खुला गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बाइक फिसलने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। लोगों ने बताया कि करीब तीन माह पहले वाटर सप्लाई लाइन फूट गई थी, जिसे नगर निगम द्वारा ठीक तो करा दिया गया, लेकिन मरम्मत के बाद गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया।

तब से गली की स्थिति खराब बनी हुई है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, कई बार पार्षद और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि इस खुले गड्ढे में कई बच्चे गिर चुके हैं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।