ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरदो हत्याओं में दोनों ओर से 19 लोगों पर रिपोर्ट, एक हिरासत में

दो हत्याओं में दोनों ओर से 19 लोगों पर रिपोर्ट, एक हिरासत में

रोजा के जमुही गांव में सोमवार सुबह हुई दो हत्याओं के मामले में दोनों ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें 16 नामजद व तीन अज्ञात हैं। आरोपी संतोष को पुलिस ने...

दो हत्याओं में दोनों ओर से 19 लोगों पर रिपोर्ट, एक हिरासत में
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 25 Jun 2019 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

रोजा के जमुही गांव में सोमवार सुबह हुई दो हत्याओं के मामले में दोनों ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें 16 नामजद व तीन अज्ञात हैं। आरोपी संतोष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मायाप्रकाश की हत्या के मामले में संतोष ने थाने में दी तहरीर में गांव के मोनू, मृतक सोनू, रिंकू, मुखिया, नीरज, रजनीश, बृजेश, विलेश, मुनीजर समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि छेड़छाड़ का विवाद चल रहा था। सोमवार को हाइवे स्थित परचून की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान सभी लोग आए और हमला कर दिया। इसी दौरान भाई मायाप्रकाश को पीट-पीटकर मार डाला।

वहीं, मृतक सोनू के चाचा लालाराम ने थाने में तहरीर दी। गांव के संतोष, कमलकिशोर, बृजेश, इंद्रेश, रामनिवास, नरेश, धीरेंद्र त्यागी को नामजद कराया। बताया कि संतोष के बेटे ने छेड़छाड़ की थी। थाने में तहरीर दी थी। इसी रंजिश के चलते आज संतोष व उसके साथियों ने रोका। बातचीत हुई। विवाद बड़ने पर संतोष ने भतीजे सोनू को गोली मार दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें