बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की
आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के संरक्षक हरिशरण बाजपेई, प्रदेश सचिव नीरज बाजपेयी द्वारा मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के ढाईघाट इलाके के गांवों में...

शाहजहांपुर। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के संरक्षक हरिशरण बाजपेई, प्रदेश सचिव नीरज बाजपेयी द्वारा मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के ढाईघाट इलाके के गांवों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल जाना। बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट बनवाकर वितरित किए। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने बताया कि संस्थान की ओर से समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से निर्धन कन्याओं के विवाह दिव्यांगों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ समाज के ऐसे निर्धन और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करना है। जिनके पास जीवन यापन करने के कोई साधन नहीं है। उनके लिए संस्थान सदैव साथ खड़ा रहता है। इसी कड़ी में संस्थान द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन से अधिक विभिन्न ग्राम पंचायत के लोगों को चिन्हित कर उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने कहा कि जनपद के अन्य समाजसेवियों को भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
