किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीयर एजुकेटर सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - सीएमओ सभागार में एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र देते प्रोग्राम अधिकारी।शाहजहांपुर, संवाददाता।राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)

किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीयर एजुकेटर सम्मानित

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत संचालित पीयर प्रोग्राम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीयर एजुकेटर, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को सोमवार को सीएमओ सभागार में सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी आरकेएसके द्वारा सभी को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम बताया गया कि आठ ब्लॉकों में संचालित है, जिसके तहत पीयर एजुकेटर विद्यालयों एवं स्कूल से बाहर रहने वाले किशोर-किशोरियों को पोषण, प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, गैर संचारी रोग, नशा मुक्ति और लिंग आधारित हिंसा जैसे विषयों पर जागरूक करते हैं। कार्यक्रम में किशोर स्वास्थ्य काउंसलर जितिन मिश्रा, अमित कुमार, अजय कुमार, सोमेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।