Shahjahnpur News: इनकमिंग पैनल में चूहा घुसने से ब्लास्ट, 12 हजार घरों में छाया अंधेरा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर के बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र में बुधवार रात इनकमिंग पैनल में चूहा घुसने से ब्लास्ट हो गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई और करीब 12 हजार घरों में अंधेरा छा गया। गर्मी और उमस के बीच लोगों को परेशानी हुई। गुरुवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने पैनल की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी।

Shahjahnpur News: इनकमिंग पैनल में चूहा घुसने से ब्लास्ट, 12 हजार घरों में छाया अंधेरा

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र में बुधवार रात इनकमिंग पैनल में चूहा घुसने से ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे करीब 12 हजार घरों में अंधेरा छा गया। रात में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने पैनल की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराई। बुधवार रात करीब 11 बजे बादशाहनगर बिजलीघर के इनकमिंग पैनल में अचानक तेज धमाका हुआ। पैनल में चूहा घुसने से फॉल्ट हुआ, जिससे पैनल ब्लास्ट हो गया। इसके बाद संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में अचानक बिजली बंद होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ और गर्मी व उमस के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

बिजली निगम की टीम ने गुरुवार सुबह पैनल को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। मरम्मत पूरी होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु कराई गई। इस दौरान करीब 12 हजार घरों के उपभोक्ता बिजली संकट से प्रभावित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: इनकमिंग पैनल में चूहा घुसने से ब्लास्ट, 12 हजार घरों में छाया अंधेरा