Shahjahnpur News: सुस्ती से पिछड़ी रफ्तार, बारिश बनी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण में नई बाधा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: ठप पड़ा शॉपिंग कॉम्पलेक्स का काम।शाहजहांपुर, संवाददाता। हॉकी क्लब के बगल में निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परियोजना की रफ्तार पहले कार्यदायी संस्था क

Shahjahnpur News: सुस्ती से पिछड़ी रफ्तार, बारिश बनी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण में नई बाधा

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। हॉकी क्लब के बगल में निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परियोजना की रफ्तार पहले कार्यदायी संस्था की सुस्ती से धीमी रही और अब लगातार हो रही बारिश ने काम पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। ऐसे में तय समय पर परियोजना पूरी होने की संभावना कमजोर पड़ती नजर आ रही है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण में बरसात से पहले फाउंडेशन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि वर्षा के दौरान निर्माण प्रभावित न हो। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी निरीक्षण के दौरान जून माह तक फाउंडेशन का काम हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद निर्माण कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका। निर्माण के दौरान कई बार पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से भी काम प्रभावित हुआ। समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं होने और कार्य में तेजी नहीं आने का खामियाजा अब परियोजना को भुगतना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।